दीपावली महोत्सव का आयोजन शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कई स्कूलों में पटाखे फोड़े गए तो कही छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश भी दिया।
शहर के ब्रजराज कालेज, अमर दीप स्कूल में दीपावली का पर्व मनाया गया। दीपावली पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। निदेशिका अनुपम शर्मा ने बच्चों को दीपावली के महत्व और अन्य जानकारियां दीं। इस दौरान विश्व दीप सिंह, प्रधानाचार्य बीरीसिंह मौजूद रहे। एमजीएम जूनियर हाईस्कूल पर दीपकोत्सव रंगोली ब्लैकबोर्ड सज्जा का आयोजन प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला की देखरेख में हुआ। स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज और एसआरटी पब्लिक स्कूल में बाल सभा में प्रधानाचार्य अशोक यादव ने दीपावली का महत्व बताया। शैलेंद्र चतुर्वेदी ने दीपावली को प्रदूषण मुक्त बनाने को कहा। वही, भारत एकेडमी में दीपावली के मौके पर थाली मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रियंका जैन और सोनम शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसएचजे मॉडर्न स्कूल में डांस कंप्टीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने दीपावली को असत्य को सत्य की जीत बताकर मार्गदर्शन किया।