फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद का टर्नअप रेशो महज 50 प्रतिशत

Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
transformer - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में विद्युत जमा करने वाले उपभोक्ताओं का 50 प्रतिशत ही टर्नअप रेशो आ रहा है। इससे विभागीय अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ रही है। टर्नअप रेशो के मामले में मथुरा प्रदेश में पहले नंबर पर है। यहां टर्नअप रेशो 100 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शासन द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली देने के लिए सभी जनपद के मुख्यालय, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोस्टरिंग लागू की है। उपभोक्ताओं को अधिक बिजली देने के लिए सिस्टम अपडेट और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई गई है। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को अधिक बिजली मुहैया कराई जा रही है लेकिन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का टर्नअप रेशो का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। जनपद में फिरोजाबाद शहर और टूंडला डिवीजन का जरूर टर्नअप रेशो 50-55 प्रतिशत आ रहा है लेकिन फिरोजाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद, सिरसागंज डिवीजन का टर्नअप रेसियो इससे भी नीचे है। जनपद में टर्नअपर रेसियो न बढ़ने से अब विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। एमडी एसके वर्मा ने गत दिवस सभी जनपदों की समीक्षा की, जिसमें मथुरा टर्नअप रेशो के मामले में टॉप रहा। फिरोजाबाद जनपद का टर्नअप रेशो 50 प्रतिशत के आसपास रहने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि उपभोक्ताओं को हर माह बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए।


टर्न अप रेशो
विद्युत विभाग द्वारा बिल जारी करने के सापेक्ष कितने प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह बिल जमा किया जाता है, उसे टर्नअप रेशो कहते हैं। जनपद में टर्नअप रेशो 50 प्रतिशत तक आ रहा है। हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा 80 से 90 प्रतिशत तक टर्नअप रेशो पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एमडी द्वारा की गई समीक्षा में जनपद का टर्नअप रेशो 50-52 प्रतिशत तक है। हालांकि मथुरा का टर्नअप रेसियो 100 प्रतिशत था। एमडी द्वारा 70 से 80 प्रतिशत तक हर हाल में टर्नअप रेशो बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आर.पी. वर्मा
अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें