फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाबदर अपराधी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रसास

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शनिवार शाम एक जिला बदर अपराधी ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के एटा रोड स्थित एक कालोनी निवासी विवाहिता (22) शनिवार शाम को घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने गया था तथा उसकी सास उसके छह माह के बच्चे को लेकर पड़ोसी के यहां बैठी थी। महिला का कहना है कि जैसे ही बाथरूम से बाहर निकली तभी पास में ही रहने वाले बंटी खां ने उसे दबोच लिया तथा उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
अप्रत्याशित रूप से हुई घटना से वह घबरा गई तथा उसने सहायता के लिए शोर मचाया तो वह धमकी देता हुआ भाग गया। शोर शराबा सुनकर उसकी सास व अन्य लोग आ गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि घटना संज्ञान में आते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं। तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जिला बदर बताया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें