फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में ईयर फोन की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना क्षेत्र में कान में कान में फोन की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शिकोहाबाद पुलिस शव की पहचान को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अवनीश (20) की मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर पुलिया के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मटसेना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। परिजन ने बताया कि युवक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कान में लीड लगाकर फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
दूसरा हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला कटोरा के समीप हुआ। 30 वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। शव की पहचान को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें