फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला कृषि अधिकारी का गेहूं के बीज की दुकानों पर छापा, 11 सैंपल लिए

Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई शुरू होते ही कृषि विभाग ने बीज विक्रेताओं के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने तहसील शिकोहाबाद में बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान गेहूं के बीज की गुणवत्ता जांचने के लिए 11 सैंपल लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों पर उपलब्ध बीजों की जांच की। लिए गए सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में बीज के सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ बीज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर बीज की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को समय से बुवाई करने के लिए जागरूक करें। साथ ही दुकानों पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। स्टॉक एवं बिक्री पंजिका को भी अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बीज खरीदने पर अनिवार्य रूप से पक्का बिल देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें