फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फोन पर पत्नी से विवाद, पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 04 Jun 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर पत्नी से विवाद, पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

कुछ दिन पहले चली गई थी मायके, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने और फोन पर विवाद के बाद पति ने रविवार रात घर के कमरे में बंद होकर फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजन से पूछताछ कर ही है।
विज्ञापन

गांव नगरिया निवासी करमवीर (22) खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। साथ ही वह गुजारा करने के लिए मजदूरी भी किया करता था। रविवार रात घर के कमरे में बंद होकर उसने फंदा कसकर जान दे दी। सुबह बाहर न आने पर परिजन ने खिड़की से देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था। युवक को देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद परिवार के लोगों तथा पड़ोसियों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन के अनुसार दो साल पहले ही कर्मवीर की शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई। आरोप है कि फोन पर किसी बात को लेकर उन लोगों में विवाद हुआ था। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें