फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिल की रिसीविंग मांगने पर सेल्समैन को किया लहूलुहान

Tue, 04 Jun 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल की रिसीविंग मांगने पर सेल्समैन को किया लहूलुहान
विज्ञापन

- दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। कोल्डड्रिंक कंपनी से दुकानदार को माल देने के बाद सेल्समैन ने रिसीविंग मांगी तो दुकानदार ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दे डाली। घायल सेल्समैन ने दुकानदार के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में घायल का मेडिकल कराया है।
थाना फरिहा अंतर्गत गांव अजायपुर निवासी सोनेंद्र कुमार उर्फ सोनू कोकाकोला कंपनी में सेल्समैन है। वह कंपनी से 26 फरवरी को चार लाख का माल लेकर टूंडला की गीता एंड संस फर्म को दिया था। पीड़ित ने जब उक्त दुकानदार से बिल की रिसीविंग मांगी ने तो दुकानदार ने दूसरे दिन देने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित जब तीन महीने बाद रविवार को माल के बिल की रिसीविंग मांगने गया तो उक्त दुकानदार ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। इसके साथ ही फिर से रिसीविंग मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सेल्समैन ने गीता एंड संस के मालिक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें