फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी की बिजली से चलता मिला डिस्पोजल कप बनाने का कारखाना

Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में रसूलपुर व रामगढ़ क्षेत्र बिजली चोरी का बड़े अड्डे बन गए हैं। विद्युत विभाग को सबसे ज्यादा लाइन लॉस इन इलाकों में ही हो रहा है। थाना रामगढ़ के अंतर्गत माने वाले आसफाबाद व नूर नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक बजे विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान डिस्पोजल कप बनाने की फैक्टरी बिजली चोरी से संचालित मिली। मीटर को बाईपास करके मशीनों में चलाया जा रहा था। फैक्टरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, 11 अन्य स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े।
विज्ञापन

आसफाबाद एसडीओ डीवी सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत टीम ने पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को रात्रि एक बजे चेकिंग की। मोहल्ला नूर नगरव कोहिनूर रोड में टीम पहुंची। 11 घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें नूर नगर में सिवाज पुत्र अनवर एक डिस्पोजल ग्लास का कारखाना संचालित करते मिले। रात में काम चल रहा था। मीटर को बाईपास कर तीन मशीनों को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था।
इसके साथ हीटर भी चलता मिला। इतना ही नहीं चोरी की बिजली से कारखाना संचालक ई-रिक्शा को भी चार्ज कर रहे थे। विद्युत विभाग की टीम ने तीन मीटरों को उखाड़ लिया। इसके साथ ही चोरी की बिजली से संचालित कारखाना की वीडियोग्राफी की। चेकिंग टीम में जेई मोहित शिखरवार व अमर राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें