फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इंटेक प्लांट से मिल रहे पानी में गंदगी

Fri, 17 Oct 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम ​फिरोजाबाद 
विज्ञापन
- महाप्रबंधक ने नंदपुर झील से मिल रही पानी की सप्लाई के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मटमैला पानी घरों में पहुंचने की शिकायत पर महाप्रबंधक जलकल ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीपी सैलई का औचक निरीक्षण किया। उनको यहां मिट्टीयुक्त पानी मिला। महाप्रबंधक ने डब्ल्यूटीपी का जिम्मा संभाल रहे अवर अभियंता को नंदपुर इंटेक प्लांट से मिल रहे पानी के शोधन कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक जलकल सतीश कुमार ने एई जलकल के साथ शुक्रवार को सैलई स्थित डब्ल्यूटीपी का औचक निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक बीते कई दिनों से नंदपुर झील से मिल रहे पानी का रंग मटमैला होने की शिकायत थी। शिकायत के मद्देनजर महाप्रबंधक डब्ल्यूटीपी पर पानी के शुद्धिकरण कार्य प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सहायक अभियंता एवं प्रभारी डब्ल्यूटीपी को नंदपुर नहर से आ रहे पानी को शोधन पर पैनी नजर रखने व सुधार की हिदायत दी। वहीं महाप्रबंधक जलकल सतीश कुमार के मुताबिक दिवाली के मद्देनजर निर्बाध एवं मानक के अनुरूप पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिहाज से डब्ल्यूटीपी का दौरा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें