फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश में भरभराकर गिरा जर्जर स्कूल भवन, एक घंटे पहले यहीं खेल रहे थे बच्चे; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Sat, 08 Aug 2026 01:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फतेहाबाद के बेदपुरा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बादशाही मढ़ैया का जर्जर भवन शनिवार को लगातार बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के करीब एक घंटे पहले तक बच्चे इसी भवन के आसपास खेल रहे थे और भवन गिरने के समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बारिश में भरभराकर गिरा जर्जर स्कूल भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव बेदपुरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बादशाही मढ़ैया का जर्जर भवन शनिवार को बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि भवन गिरने के समय उसके आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार भवन गिरने से करीब एक घंटे पहले गांव के बच्चे वहां खेल रहे थे।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बेदपुरा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बादशाही मढ़ैया का भवन वर्ष 2006 में बनाया गया था। करीब चार वर्ष पहले भवन जर्जर होने के कारण शिक्षा विभाग ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को करीब 100 मीटर दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेदपुरा में स्थानांतरित कर दिया गया था।

क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शनिवार सुबह करीब 11 बजे जर्जर विद्यालय भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि भवन गिरने से करीब एक घंटे पहले बच्चे वहां खेल रहे थे। समय रहते बच्चे वहां से चले गए, जिससे हादसा टल गया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम लता ने बताया कि जर्जर भवन के कारण विद्यालय के बच्चों को बेदपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है। एक कमरे में तीन कक्षाओं के बच्चों को सहायक अध्यापिका नीतू कुमारी के साथ पढ़ाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें