फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पीने से संत नगर में फैला डायरिया, तीन की मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संत नगर में दूषित पानी पीने से करीब 50 से ज्यादा लोग डायरिया के शिकार हो गए। पिछले तीन दिन में तीन बच्चों की डायरिया से मौत हो चुकी है। इससे कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर कैंप लगाया। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया और दवाओं का वितरण कराया।
विज्ञापन

संत नगर में करीब दो सप्ताह से पाइप लाइन में गंदा और झाग युक्त पानी का आ रहा है। लोग उसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पानी पीने के बाद सभी आयु वर्ग के लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। डायरिया की वजह से आठ माह की शिवांगी पुत्री पवन कुमार की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, मौसम (8) पुत्र राम कुमार को आगरा के निजी अस्पताल में पांच दिन पूर्व भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सोमवार को मौसम की मौत हो गई। इधर, पंद्रह माह की सानवी पुत्री बलवीर की मौत सोमवार को गई थी। तीन मौत होने से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। डायरिया के मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। तीन बच्चों की मौत की जानकारी सीएमओ को हुई तो उन्होंने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को संत नगर भेजा। चिकित्सक डा. नगेंद्र सिंह, डा. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक दीनदयाल, फार्मासिस्ट अजय कुशवाह, एलटी अंशुमन सिंह ने मरीजों की जांच की। 55 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। चार मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्रीय लोगों के साथ ही डॉ नगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दूषित पानी आ रहा है। इस कारण डायरिया फैला है। नगर आयुक्त, सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया है।

वर्जन
क्षेत्रीय निवासी कल्लोदेवी का कहना है कि पाइप लाइन में गंदा पानी का आ रहा है। झाग जैसा पानी आता है। टंकी की सफाई करानी चाहिए। लोग घर-घर में बीमार हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी चंद्रवती का कहना है कि मजबूरी है कि पाइप लाइन में आने वाला गंदा पानी पीना पड़ता है। अधिकारी कभी जांच नहीं करते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में कई दर्जन लोग बीमार हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें