फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर सोमवार को हड़ताल पर रहे ठेका सफाई कर्मचारी दोपहर तक जलकल विभाग में दिया धरना की नारेबाजी

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के सामने परिवार के साथ धरना देते पीढित - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आठ सूत्री मांगों के लिए नगर निगम के ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य का बहिष्कार कर जलकल विभाग में धरना दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर बाद नगर आयुक्त के अश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ।
विज्ञापन

दो माह से मानदेय न मिलने पर सोमवार को सफाई ठेका कर्मचारी उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय बाल्मीकि के नेतृत्व में हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए रामगढ़, उत्तर और दक्षिण थाने का फोर्स भी जलकल विभाग पहुंच गया। ठेका सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जलकल विभाग में ही धरने पर बैठ गए।
आंदोलन के चलते शहर में आंशिक रुप से सफाई व्यवस्था भी बाधित रही। ठेका सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसी कारण आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इस संबंध में नगर आयुक्त विजय कुमार को शुक्रवार को एक ज्ञापन देने के साथ ही सभी मांगों को 48 घंटे में पूरा कराने को कहा गया था। लेकिन आज तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

पार्षदों की भी नहीं सुनी
ठेका सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने की सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद विजय शर्मा, पार्षद देशदीपक जिलाध्यक्ष विनय बाल्मीकि से बात कर आंदोलन को स्थगित कराने पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारियों ने पार्षदों की बात भी नहीं मानी।
विज्ञापन

15 तारीख से पूर्व मिलेगा वेतन
ठेका सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया है। उनको प्रत्येक माह की 15 तारीख तक उनका वेतन दिला दिया जायेगा।
विजय कुमार नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें