फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा सिंह की जेल में कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद एक लाख के ईनामी बदमाश धारा सिंह द्वारा आगरा के जेल अधीक्षक से जान को खतरा बताए जाने के आरोप ने जेल प्रशासन के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है। इस खुलासे के बाद जेल के अंदर उसकी निगरानी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन




लूट, हत्या, अपहरण, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले धारा सिंह को एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। दो माह पूर्व उसको आगरा से फीरोजाबाद जिला कारागार के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। तब से वह जिला कारागार में बंद है। कुछ दिन पूर्व उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक अधिकारी और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि आगरा जेल अधीक्षक से उसको जान का खतरा है।

इस खबर के बाद जेल प्रशासन के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फीरोजाबाद जिला कारागार के जेल अधीक्षक पीएन पांडेय का कहना है कि धारा सिंह एक लाख का ईनामी बदमाश है। उस पर करीब 40 मुकदमे है। जिला जेल में उसे कोई खतरा नहीं है। फिर भी धारा सिंह द्वारा किए गए खुलासे के बाद उसकी निगरानी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें