फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धनगर समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर मांगे अपने अधिकार

Sun, 14 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन - फोटो : टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन
विज्ञापन
टूंडला। धनगर महासभा की एक जागरूकता बैठक रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव मदावली में हुई। बैठक में समाज के लोगों को अपने हकों के अधिकार प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन




महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि बड़ी आबादी में होते हुए धनगर समाज अपने अधिकार से पूर्णतया वंचित है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के आदेश के बावजूद धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। धनगर समाज के बच्चे समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, श्रमिक, छात्र-छात्राएं जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। इसके साथ ही अपने अधिकार मांगे, तभी समाज को हक मिल सकेगा। बैठक में राजेंद्र धनगर, प्रेमदत्त धनगर, राजकुमार, रामवीर सिंह धनगर, रमेश, मुंदेश धनगर, प्रेमपाल धनगर, गीता धनगर, शशिकांत धनगर, ओमवती देवी, चंद्रावती देवी, कमला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें