फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालऊ रोड से जुड़ी गलियां जर्जर, टेंडर होने के बाद भी निर्माण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 35 नगला भाऊ क्षेत्र में लालऊ-रहना रोड से जुड़ी गलियां जर्जर पड़ी हैं। मुख्य रास्ता भी काफी खराब है। सड़क निर्माण के लिए नगर निगम से दो साल पहले टेंडर हो चुका है लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। नगर निगम कार्यदायी संस्था को नोटिस भी जारी कर चुका है। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। गलियां कच्ची होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोग निर्माण कार्य कराने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों को मांग पत्र भी दे चुके है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में निकलना काफी मुश्किल होता है। मिट्टी होने पर रपटन हो जाती है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके है। यहां रहने का मन भी नहीं करता। किराए का मकान हो तो चले भी जाएं। -मंजू देवी
निर्माण कार्य का ठेका उठे दो साल हो गए। शिकायत करो तो सब लोग एक ही बात कह देते है कि निर्माण कार्य कराया जाएगा। पता नहीं कब शुरू होगा। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सत्येंद्र कुमार
विज्ञापन

गलियां कच्ची होने से दिक्कत होती है। कोई सुनवाई नहीं कर रहा। साफ सफाई भी चौपट है। बरसात के दिनों में घास जम जाती है। मच्छरों का प्रकोप इतना है कि रात को नींद तक नहीं आती। -महावीर प्रसाद
तीन गलियों का निर्माण 18 लाख से होना है। इसका प्रस्ताव वर्ष 2018 में बोर्ड की बैठक में पास भी हो गया था लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा अभी तक कार्य नहीं किया गया है। मेयर और नगर आयुक्त को कई बार पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -अभिनेंद्र सिंह यादव, पार्षद
गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। तीन बार नोटिस भी जारी कर दिए गए है। गली में कई लोगों ने अपने प्लॉट की बाउंड्रीवॉल नहीं कराई गई है। इससे निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। प्लाट स्वामियों से भी कहा गया है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार, अवर अभियंता निर्माण विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें