फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा नियंत्रण के लिए किया गया रिर्हसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन प्रांगण में शनिवार को बलवा ड्रिल आयोजित की गई। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों से रबर बुलेट को चलवाकर देखा। इस दौरान रिक्रूट और जवानों को बलवे के दौरान प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन प्रांगण में बलवा ड्रिल की शुरुआत ढाई बजे की गई। आरआई राम सिंह ने आंसू गैस के गोला चलाया। धुआं वापस पुलिस टीम की ओर आया तो एसएसपी ने आंसू गैस के गोले चलवाना रुकवा दिया। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारी रबर बुलेट से फायरिंग करने के निर्देश दिए। एसएसपी अजय कुमार ने खुद रबर बुलेट चलाकर थाना प्रभारियों के साथ रिक्रूटों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बलवा ड्रिल का उद्देश्य किसी को मारना नहीं अपितु कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
समय-समय पर बलवा ड्रिल का उद्देश्य प्रशिक्षण में और निखार लाना है। सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा ने समझाया कि बलवाइयों को रोकने के लिए हमेशा नीचे होकर रबर बुलेट चलाएं। उन्होंने खुद भी नीचे झुककर रबर बुलेट को चलाकर थाना प्रभारियों को समझाया। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह सहित सभी थाना प्रभारी एवं प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें