फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध खननः थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र से 4 डंपर और जेसीबी सीज

Fri, 22 May 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना हंटर चला दिया है। बुधवार को 11 वाहनों को सीज कर 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने के बाद देर रात डीएम द्वारा गठित संयुक्त टीम ने थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त 4 डंपर और 1 जेसीबी मशीन को मौके से रंगेहाथ पकड़कर सीज कर दिया है। डीएम ने कहा कि, अवैध खनन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसमें लिप्त सफेदपोशों और माफियाओं के खिलाफ सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई के लिए नई व्यवस्था लागू की है। थाना स्तर पर अवैध खनन की कोई भी सूचना या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित प्रभारी तुरंत इसकी जानकारी एसडीएम, सीओ को देंगे। इसके बाद टास्क फोर्स के माध्यम से तत्काल मौके पर पहुंचकर सख्त एक्शन लिया जाएगा। प्रत्येक संयुक्त टीम में संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो), थानाध्यक्ष या उनके द्वारा नामित एसआई, और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने दैनिक राजकीय कार्यों के साथ-साथ निर्धारित घाटों और खनन क्षेत्रों का प्रतिदिन संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करेंगी। दिन के अलावा रात के समय होने वाले अवैध खनन और परिवहन को पूरी तरह ठप करने के लिए इन विशेष टीमों द्वारा रात में गश्त की जाएगी और सतर्क निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि किसी भी क्षेत्र में दोबारा अवैध खनन की शिकायत मिली, तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ भी जवाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें