फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी के लिए दीवाना हुआ देवर, एक जिद कर देगी ऐसा हश्र...सोचकर भी कांप जाएंगे; परिजनों को अब ये डर

Mon, 17 Feb 2025 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में भाभी से देवर के प्यार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर चकरा जाएंगे। देवर की भाभी के प्रति दीवानगी ने उसका हाल बेहाल कर डाला। भाभी के मना करने पर उसने हाथ की नस काट डाली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में युवक रिश्ते की भाभी के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि जान तक की परवाह नहीं की। देवर ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे उपचार के लिए  जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिवार के लोगों को अभी भी इस बात का डर है कि कहीं वो फिर से ऐसा कोई कदम उठाने का प्रयास न करे। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद...चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती




 

शिकोहाबाद के एक एक मोहल्ले में देवर की अपनी भाभी के लिए ये दीवानगी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया गया है कि वो काफी दिन से भाभी के पीछे पड़ा हुआ था। कई बार घरवालों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। 


 

इस दौरान भाभी ने भी उससे काफी मना किया। अपने शादीशुदा जीवन का हवाला भी दिया, लेकिन देवर की उसके प्रति दीवानगी इस कदर बढ़ गई कि वो जान देने पर भी उतारू हो गया। बताया गया है कि रविवार को उसने भाभी से प्यार का एक बार फिर इजहार किया। भाभी से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकता है। जब भाभी ने उसके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो वो बुरी तरह से आहत हो गया। 
विज्ञापन

घर आने के बाद उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल ही उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं इस मामले में जब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार से बात की गई तो उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई शिकायती प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की जानकारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें