फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

Wed, 02 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर में मौजूद छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मां पशुओं का चारा लेकर लौटी तब उसे घटना की जानकारी हुई। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

ओमनगर में श्रीकृष्ण वर्मा परिवारीजनों के साथ निवास करते हैं। वर्तमान में वह झारखंड में नौकरी कर रहे हैं। मकान में उनकी पत्नी तथा दो पुत्री पूजा (17), कंचन (12) व पुत्र सोनू (8) रहते हैं। बुधवार सुबह कंचन व सोनू पढ़ने चले गए। जबकि बीए की छात्रा पूजा घर पर रह गई। मां पशुओं के लिए हरियाली लेने खेत पर गई थी। साढ़े 10 बजे मां लौटकर आई तो उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोरगुल कर दिया। इससे आसपास के लोग पहुंच गए। दरवाजे को तोड़कर जब घर के अंदर प्रवेश किया तो लोगों की चीख निकल गई। कमरे में बिछी चारपाई के पास पूजा बुरी तरह से जली हुई पड़ी थी। चारपाई भी जल गई थी। सूचना पर पुलिस आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्यामकांत ने कहा कि छात्रा की मौत के बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवारीजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। चारपाई में आग और पूजा के उसके चपेट में आने की जांच की जा रही है। पूजा की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें