फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली संत गाडगे की शोभायात्रा

Sun, 28 Feb 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाकर समाज ने संत गाडगे महाराज की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर दिवाकर समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में दिवाकर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ फीरोजाबाद के पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर ने संत गाडगे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और दिवाकर समाज संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप दिवाकर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा को अनार सिंह दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा कंपनी बाग से प्रारंभ होकर दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, बिहारी विलास, भारत माता चौक, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा से सूर्य नगर कालोनी पहुंच कर समाप्त हुई। समापन पर चुन्नी लाल दिवाकर ने कहा कि संत गाडगे महान संत थे। उनके द्वारा दी गई शिक्षा को दिवाकर समाज को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। शोभायात्रा में ओम प्रकाश दिवाकर, प्रेमपाल सम्राट, अनार सिंह दिवाकर, सुभाष दिवाकर, कमल सिंह दिवाकर, आरपी सिंह, राम स्वरूप दिवाकर, गंगा प्रसाद दिवाकर, रामवीर दिवाकर, प्रभात दिवाकर, बौबी दिवाकर, मानसिंह दिवाकर, राकेश दिवाकर, गोपाल दिवाकर, जितन्द्र दिवाकर, लक्ष्मी दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें