फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 इकाइयों की विभाग को ढूंढे नहीं मिलीं पत्रावलियां

Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उद्योग विभाग को 46 इकाइयाें की पत्रावलियां काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही हैं। इससे विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी में 1996 से पूर्व 433 इकाइयां कोयला से संचालित होती थी। हाईकोर्ट द्वारा कोयल के प्रयोग पर रोक लगाने के बाद यहां 201 इकाइयां संचालित हो रही हैं। पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा पुरानी व वर्तमान में संचालित इकाइयों की पत्रावलियों की जांच कराई थी। इसी दौरान विभाग ने 168 ऐसी इकाइयों का भी संज्ञान लिया, जो वर्षों से कागजों में बंद चल रही थीं। यह इकाइयां न तो टीटीजेड से बाहर गईं और नहीं इन इकाइयों ने गैस के लिए आवेदन किया। गैस की प्रतीक्षा सूची में भी इन इकाइयों के नाम शामिल नहीं है। उद्योग विभाग द्वारा इन इकाइयों को नोटिस थमा दिए गए हैं, जिसमें यह पूछा गया है कि यदि इकाई संचालित नहीं है तो 20 वर्ष से इनका पंजीकरण क्यों हैं। नोटिस भेजने के बाद 95 इकाइयों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए थे।  
जांच के दौरान विभाग को काफी खोजबीन के बाद भी 46 इकाइयों की पत्रावलियां नहीं मिली है, जिससे रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। सूत्रों का कहना है कि पत्रावलियों के रखरखाव में संबंधित बाबू व कर्मचारी की लापरवाही के कारण यह गायब हुई हैं। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार का कहना है कि 46 इकाइयों की पत्रावलियां गायब होने के मामले की जांच कराई जा रही है। पत्रावलियां न मिलने पर दोषी बाबू व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें