फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का लिंटर गिरने के मामले में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। गांगनी में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय भवन का लिंटर गिरने के मामले में ग्रामीणों ने प्रधान एवं सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नारखी ब्लॉक के गांगनी में मंगलवार को निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का लिंटर डालने के दौरान अचानक भर-भराकर गिर गया था। लिंटर गिरने से मजदूर चुटैल हो गए थे। हादसे के बाद निर्माण कार्य को तत्काल ही बंद कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि सामुदायिक शौचालय भवन के निर्माण में खराब गुणवत्ता की सरिया का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रधान एवं सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम को संबोधित शिकायती पत्र एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में गोविंद, मुन्ने खां, लुकमान सिंह, रहीश पाल सिंह, संतोष पाल सिंह, उमेश पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं। सीडीओ द्वारा गठिक जांच टीम ने बुधवार को गांव में जाकर जांच पड़ताल करने के साथ प्रधान,सचिव के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान मौके पर मिले सीमेंट आदि का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें