फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेखपाल के खिलाफ किसानों का मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज तहसील में तैनात लेखपाल देवेंद्र सिंह परमार के खिलाफ किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लेखपाल मनमाने ढंग से जमीन पर कब्जा करवाने के आरोप लगाए। कई वर्षों से सिरसागंज तहसील में तैनात लेखपाल की जांच कराए जाने की मांग की है। सोमवार को सिरसागंज क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने लेखपाल के खिलाफ नारों से अंकित तख्तियों को हाथों में थाम रखा था। किसानों ने लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि ये लेखपाल भूमाफिया से संबंध है। इसको एक मंत्री का संरक्षण प्राप्त है और कुछ लोगों पर झूठे मुकदमे भी लेखपाल द्वारा लगवाए गए हैं। अधिकारियों तक को कार्रवाई करने में भय रहता है क्योंकि वह मंत्री का व्यक्ति कहा जाता है। लेखपाल की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग करते हुए लेखपाल को तहसील सिरसागंज से अन्यत्र भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संतोष कुमार, राम प्रताप सिंह, ज्योति कुमारी, स्वाती कुमारी, आदेश, जगदीश, मुन्नी देवी, बंगाली, गौरव कुमार, टीपी सिंह शामिल थे। वहीं एडीएम विशुराजा का कहना है कि लेखपाल देवेंद्र कुमार परमार के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन करने के साथ ही शिकायती पत्र भी दिया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें