फिरोजाबाद ! सदस्य केंद्रीय पर्यावरण ,वन व जलवायु मंत्रालय एवम राज्यसभा सांसद को ज्ञापन देते कांच
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांच उत्पादों के निर्यातकों एवं निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सदस्य केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व सांसद कांता कर्दम से मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपकर पैक्ड फूड एवं पेय पदार्थों की पैकिंग में कांच बोतल व अन्य उत्पादों का कोटा निर्धारण की मांग की गई। इसके साथ ही टीटीजेड में सिंगल यूज प्लास्टिक व अन्य पैकिंग में प्रयुक्त अन्य प्लास्टिक उत्पादों पर रोक लगाने की मांग की।
फिरोजाबाद के कांच उद्योग जगत ने दूध, खाद्य तेल, तरल दवाओं, टोमेटो कैचप एवं कोल्ड ड्रिंक के अलावा देशी-विदेशी मदिरा जैसे उत्पादों की पैकिंग में कांच बोतल आदि का प्रयोग किए जाने की मांग की है। कांच निर्यातकों और उत्पादकों ने वर्तमान में जल और वायु प्रदूषण की मार झेल रहे फिरोजाबाद की बात रखते हुए टीटीजेड में किसी भी तरह के प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग व चलन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
उन्होंने राज्यसभा सांसद का बताया कि प्लास्टिक उत्पादों के कारण मुख्य सड़कों व आंतरिक गलियों में प्लास्टिक कचरे की भरमार है। इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में द मैन्यूफैक्चरर एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन मुकेश बंसल टोनी, उद्योगपति दीपक गुप्ता, प्रदीप पचौरी आदि प्रमुख रहे।
----