परिवार के साथ ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में गए बच्चे व उसके ममेरे भाई को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता उससे पूर्व एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
थाना नगला सिंघी के ग्राम बजहेरा निवासी श्यामवीर गत सोमवार को अपनी पत्नी वीरनदेवी व आठ वर्षीय पुत्र भूपेन्द्र कुमार के साथ अपनी ससुराल गांव बासठ थाना बसई मोहम्मदपुर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। गांव पहुंचकर सायं सात बजे करीब भूपेन्द्र अपने मामा के बेटे मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल के साथ साइकिल से गांव के बाहर खेलने निकल गया। जैसे ही दोनों जैसे सड़क पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक के दोनों को रौंद दिया।
भूपेंद्र की मौके पर हुई मौत
हादसे में भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज के एक पैर को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर घायल मनोज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक महेन्द्र के परिजन उसके शव को लेकर गांव आ गए जिन्होंने रात्रि में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक भूपेंद्र श्यामवीर का इकलौता पुत्र था और वह प्राथमिक विद्यालय बजहेरा में कक्षा एक का छात्र था। मां वीरनदेवी पिता श्यामवीर व दादा सौपालसिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।