पांच केंद्रों पर डीएलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा आज से
प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल रहेगा मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से और चतुर्थ सेमेस्टर की 11 जनवरी से शुरु होंगी। इसके लिए शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। डायट प्राचार्य ने डीएवी इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज और गोपीनाथ इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार सुबह 10 बजे से प्रथम सेमेस्टर के वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 1.30 बजे से द्वितीय पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा में 1661 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डायट प्राचार्य बृजेंद्र कुमार ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 जनवरी को होगी। वहीं 11 जनवरी से चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।