फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसूलपुर नाला निर्माण में देरी, कार्यदायी संस्था पर एफआईआर

Thu, 19 Jun 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत नवीनीकरण को चिह्नित नालबंदान-रसूलपुर मार्ग पर नाला निर्माण में देरी पर महापौर व नगर आयुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता और एक्सईएन निर्माण को हिदायत दी है। इसके अलावा कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत नालबंदान से थाना रसूलपुर तक करीब 900 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। नामित संस्था प्रीति बिल्डकोन द्वारा कार्य योजना में शामिल सड़क के दोनों नाला निर्माण में निरंतर लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को क्षेत्रीय लोगों के प्रदर्शन के बाद महापौर एवं नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। महापौर व नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह और एक्सईएन आशीष शुक्ला को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें