नौनिहालों ने पौधरोपण कर धरा को हरा भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में नौनिहालों ने एक दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए। पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षकों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
समाजसेवी पंडित मुरारीलाल गर्ग की स्मृति दिवस पर बुधवार सुबह कालेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर आयोजित संगोष्ठी में प्रबंध निदेशक मनोज गर्ग ने कहा कि समाजसेवी मुरारीलाल गर्ग को वृक्षों और पर्यावरण से बेहद प्रेम था। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई मुहिम भी चलाईं। समाज को जागरूक करने में भी उनका अद्वितीय योगदान रहा। हर शुभ दिवस पर वह एक पौधा रोपित करने का संकल्प लेते थे। इस दौरान वक्ताओं ने मनोज गर्ग, शुभा शर्मा, अमिता दीक्षित, विमलेश गर्ग, विपिन शर्मा, अवनीश, प्रीती कुमारी, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर लॉयन्स क्लब, फीरोजाबाद के तत्वावधान में हरियाली कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। महिलाओं ने पौधे रोपण कर जीवन संरक्षण की बात कही। महिलाओं ने आधा सैकड़ा से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान अध्यक्ष डा. अनीता गुप्ता, सचिव सत्याजैन, कोआर्डिनेटर मधु सिंह, मंजू मित्तल, शशी अग्रवाल, आरआर बत्रा आदि मौजूद रहीं। वहीं सिरसागंज के वीरांगना अवंतीबाई इंटर कालेज बाबा की शाला, नगला खंदारी में विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में विधान सभा क्षेत्र में जगह-जगह पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान ठाकुर प्रदीप सिंह, रामहरी यादव, बीपी यादव, लालसिंह राजपूत, सोनू सिंह, अवधेश यादव, चंद्रपाल सिंह, उमेश राजपूत, अवधेश प्रधान, दलवीर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।