फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, मार्ग पर जाम लगाया

Sat, 27 May 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ट्राली पर चढ़े युवक की हाईटेंशन लाइन छूने से करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। चालक शव को फेंक कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। पड़े शव को देख परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फरिहा-फिरोजाबाद मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को शांत कराने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

गांव सियावरी निवासी दीवान सिंह (22) तरबूज का व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह करीब चार बजे दीवान सिंह तरबूज साइकिल से गौंछ का बाग गया था। वह ट्रैक्टर की ट्राली पर चढ़कर तरबूज देख रहा था। इसी बीच हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक दीवान सिंह के शव को सड़क पर फेंक कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। मौके पर परिवारीजन और ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर जाम लगा दिया। नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की। इसी बीच एसडीएम सदर और सीओ टूंडला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा की राशि दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया।
बयान पर फिर भड़का आक्रोश
एसडीएम द्वारा मुआवजा दिलाने की घोषणा करने के बाद पीड़ित परिवारीजन और ग्रामीण मान गए थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारी ने कह दिया कि जब तारों के पास जाओगे तो इस तरह की घटना होगी ही। इस पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वक्त की रोटी का संकट
दीवान सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता श्वास की बीमारी से पीड़ित है। ऐसे में दीवान ही मजदूरी पर रोटी चल रही थी। इस पर अब संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें