फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन

मक्खनपुर व लाइनपार थाना क्षेत्र के मामले, एक युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रामनगर के समीप रेलवे किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बिहार का रहने वाला था। वहीं लाइनपार क्षेत्र में भी ट्रैक के पास शव मिला। शव शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव रामनगर के लोग शनिवार सुबह रेलवे लाइन के पास से गुजरे तो युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने मक्खनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजू राय (35) निवासी राही खुर्द सरौली, बिहार के रूप में की गई। शव की पहचान होने के साथ ही पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। सूचना परिजन को भेज दी गई है। युवक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। इसकी जानकारी परिजनों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं गांव रुपसपुर के समीप रेलवे लाइन के पास 22 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाइनपार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास कि जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें