फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, मायके वालाें ने हत्या का लगाया आरोप
- सिरसागंज के गांव जैतपुर की रहने वाली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी महिला का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

जैतपुर निवासी रश्मि (22 ) का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। शव फंदे पर लटका देख पति और सास-ससुर भाग गए। गांव के लोगों की सूचना पर सिरसागंज थाने की पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मायके वालों को सूचना दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जैतपुर निवासी पंकज के साथ हुआ था। पंकज माता पिता और पत्नी के साथ गांव में ही रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच सीओ सिरसागंज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें