फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने से हताश युवक यमुना में कूदा,तलाश जारी

विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश करती आगरा की पीएसी की टीम,यमुना किनारे बैठे ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नौकरी नहीं मिलने से हताश युवक ने शनिवार सुबह यमुना नदी में छलांग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि देरशाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका थ। वहीं युवक की तलाश में आगरा से पीएसी की टीम को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन

थाना बसईमोहम्मदपुर के नगला शेख निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र रामसेवक ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। विगत काफी दिनों से वह नौकरी की तलाश कर रहा था। पढ़ाई करने के साथ ही उसने पुलिस और पीएसी सहित अन्य सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किए थे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। परिजनों की मानें तो शनिवार सुबह घर से नाराज होकर वह निकल गया।
परिजन भी उसे खोजते-खोजते यमुना किनारे पहुंच गए। अरविंद के चाचा अंतराम ने यमुना किनारे ईनौन पुल एवं सूफी साहब की दरगाह के बीच उसे देखा तो पूछा कि यहां क्यों बैठे हो? यह सुनने के साथ उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। परिजनों ने आसपास के गोताखोरों को बुलाकर उसकी खोजबीन कराना शुरू कराई और थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने युवक को खोजने के लिए आगरा से पीएसी की गोताखोर टीम मय स्टीमर के बुला ली। शनिवार शाम तक युवक की तलाश की जा रही थी।
चार भाइयों में सबसे बड़ा है अरविंद
फिरोजाबाद। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने बताया कि बीएससी तक की पढ़ाई कर चुका अरविंद अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके तीन भाई छोटे हैं। घर में कुछ अनबन होने के बाद वह सुबह घर से निकल गया था। जिद्दी स्वभाव का होने के कारण पीछे-पीछे परिजन उसकी तलाश में निकले थे। यमुना में छलांग लगा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें