फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इस हाल में मिला बहन-बहनोई के घर रह रहे युवक का शव, निकल गई परिजन की चीख

Mon, 03 Jul 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बहन-बहनोई के घर रह रहे युवक का शव इस हाल में मिला कि परिजन ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन-बहनोई के घर रहने वाले युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। घर वालों को जानकारी हुई तो रोना-बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लाटूमई गांव का है। गांव निवासी मुकेशचंद्र के घर उसका साला अर्जुन (26) भी रहता था। वह यहीं काम करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह रोज की तरह सोने चला। सुबह ग्रामीण गांव के बाहर की तरफ गए तो पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखा। जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ेंः- पलक झपकते ही जिंदगी ओझल: गंगा की धारा से सुनाई दी चीख, बचा लो बचा लो...लोगों की आंखों के सामने बह गया किशोर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।  सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें