फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: चौराहे पर सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने बताई ये बात

Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में चौराहे पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने उसकी पहचान की। बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था।  
विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे का है। यहां सुबह के समय लोग टहलने निकले थे। उन्होंने चौराहे पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: भाई दूज पर व्यवस्थाएं ध्वस्त, बसों में रही मारामारी; यात्रियों को खड़े होकर तय करना पड़ा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


एकत्र लोगों में से एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अपने रिश्तेदार राजू सिंघानिया (40) निवासी कटरा मीरा, थाना शिकोहाबाद के रूप में की। खबर परिजन को दी गई। खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें