फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दीवार सहित छत से गिरकर युवक की मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर की छत पर दीवार के सहारे खड़ा युवक दीवार गिरने के साथ ही नीचे आ गिरा। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। वहीं तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शंकरपुरी निवासी महेश कुमार झा (32) मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बुधवार सुबह वह घर की छत पर दीवार के सहारे से खड़ा हुआ था। अचानक ही दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। इसके साथ युवक भी छत से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। उन्होंने जब मलबे में पड़े हुए महेश को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में महेश को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। घटना के बाद मौके पर तहसील से कानून गो भी पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी मोहिनी (28), बेटा ऋतिक (6) एवं पुत्री अवंतिका (3) को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें