नहर में बहता मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव दारापुर रसैनी के पास पुलिस को नहर में शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार की अलसुबह थाना जसराना क्षेत्र के गांव दारापुर रसैनी के पास भोगनीपुर ब्रांच नहर के पास खेतों में कार्य करने गए थे। इसी दौरान उन्हें नहर एक युवक का शव दिखाई दिया। नहर में शव होने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग भी एकत्रित हो गए। जानकारी मिली तो थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जानकारी देते हुए सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने कहा नहर में एक 35 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद