फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: गैस बर्नर लीक होने से लगी आग, एक परिवार के चार लोग झुलसे, हालत नाजुक

Fri, 14 Apr 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में गैस बर्नर लीक होने से अचानक आग लग गई। हादसे में एक परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मकान में लगी आग के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गैस बर्नर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पडोसियों ने सभी को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि घर की महिलाएं जिस जगह खाना पका रही थीं, उसी के नजदीक गैस बर्नर से चूड़ी जुड़ाई का काम चल रहा था। बर्नर से गैस लीक हो जाने की वजह से हादसा हुआ।

कमरे और आंगन में फैल गई आग

घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के छिदमुल नगर ताडो वाली बगिया मोहल्ला की है। यहां के निवासी अनीस की पत्नी नगीना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बना रही थी। उसी के नजदीक अनीस गैस बर्नर से चूड़ी की जुड़ाई कर रहा था। बर्नर से एकाएक गैस लीक हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग घर के कमरे और आंगन में फैल गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। 

एक-दूसरे को बचाने में झुलसे चार लोग

एक-दूसरे को आग से बचाने के प्रयास में गृहस्वामी अनीस (50) पत्नी नगीना (45) पुत्री नाजरीन (22) और नाजमा (18)गंभीर रूप से झुलस गए। आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी चारों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान खुद अनीस व उसकी पत्नी नगीना की हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके की ओर दौड़ी। बीच रास्ते में आग बुझने की जानकारी के बाद फायरकर्मी लौट गए।

घर में रखा सामान जला, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

अचानक लगी आग से चूड़ी श्रमिक अनीस के घर में रखा घरेलू सामान जल गया। बच्चों के कपड़े, खाना बनाने का सामान आदि काफी नुकसान हुआ है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें