फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के मिले शव: 10 साल पहले मिले, प्रेम हुआ प्रगाढ़ तो परिजन की मर्जी के बिना गांव में ही रहने लगे साथ

Mon, 02 Oct 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में प्रेमी युगल के शव मिले। 10 साल पहले दोनों मिले थे। प्रेम प्रगाढ़ हुआ तो परिजन की मर्जी के बिना गांव में ही साथ रहने लगे। 
विज्ञापन
Firozabad News: दिवाकर सिंह और संतोषी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लिव इन में रहे रहे महिला-पुरुष करीब 10 वर्ष पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों का प्रेम प्रगाढ़ हुआ तो गांव में एक साथ रहने लगे। शुरुआत में तो परिजन व पति ने विरोध किया। लेकिन महिला की जिद के आगे किसी की न चली। दोनों के नहीं मानने पर परिजन बाद में परिजन ने भी विरोध करना बंद कर दिया। तभी से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के कटैना हर्षा गांव की है। गांव निवासी सत्यप्रकाश परिवार के भरण-पोषण के लिए राजस्थान के जयपुर के पास नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी संतोषी अपनी पांच पुत्रियों एवं एक पुत्र के साथ रह रही थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले दिवाकर सिंह से प्रेम संबंध हो गए। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर पहले तो परिजन ने विरोध किया। लेकिन, दोनों के नहीं मानने पर परिजन ने भी कुछ कहना छोड़ दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रहने लगे। रविवार की रात भी दोनों घर पर एक ही चारपाई पर सोए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह

महिला एवं पुरुष की मौत की जानकारी ग्रामीणों एवं परिजन को सुबह छह बजे ही हो गई थी। परिजन ने मामले को दबाने के उद्देश्य से पुलिस को नहीं बताया। बाद में दोपहर में मामले की जानकारी मीडिया को हो गई। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें