शादी वाले घर में गैस का रेगुलेटर लीक करने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार महिलाएं झुलस गईं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिरोजाबाद के टूंडला में बुधवार सुबह शादी वाले घर में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब मेहमानों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। सिलेंडर बदलते समय अचानक आग लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग बुरी तरह फैल गई। आग की लपटों में घिरकर चार महिलाएं झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सविता नगर के रहने वाले अनिल कुमार की बेटी की आज बरात आनी है। आज घर में हल्दी का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा था। महिलाएं खाना बना रहीं थीं। सिलेंडर बदलते समय आग लग गई। ये देख लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।