फिरोजाबाद के टूंडला में कोलोनाइजर ने शराब पिलाकर युवक से जमीन का बैनामा करा लिया। इस मामले में बैनामा लेखक, सब-रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
फिरोजाबाद के टूंडला में कोलानाइजर ने शराब के नशे में युवक से बैनामा करा लिया। पीड़ित ने कोलोनाइजर सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कागारौल के गांव जैंगारा निवासी पीड़ित रूपेंद्र सिंह ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त 2025 को कोलोनाइजर ललित जैन निवासी शिवनगर टूंडला तीन-चार साथियों के साथ गांव आया था। उसे टूंडला ले गया और शराब पिलाई। 11 नवंबर को उसे जानकारी हुई कि ललित ने उससे नशे में जमीन के चार बैनामे ममता निवासी गांव समसपुर, जलेसर एटा और सपन, सुनील कुमार निवासी मेहताब नगर, फिरोजाबाद के अलावा मनीष जैन निवासी शिवनगर, थाने के पीछे, टूंडला के नाम करा दिए हैं।
बैनामो में गवाह श्रीकृष्ण निवासी चमनपुरा, फरिहा, गजेंद्र प्रताप सिंह निवासी गढ़ी दयाराम, संदीप निवासी नगला केहरी, प्रमोद सिंह निवासी गांव नगला दत्त, कन्हैया निवासी बल्देव रोड बने हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित रूपेंद्र ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर कोलोनाइजर ललित जैन के साथ ही क्रेता, गवाहों, बैनामा लेखक याेगेश कुमार एड. और उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।