फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊदयाल डिग्री कॉलेज: प्रवेश प्रक्रिया शुरु

Wed, 29 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
दाऊदयाल डिग्री कॉलेज: प्रवेश प्रक्रिया शुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दाऊदयाल महाविद्यालय आर्ट्स साइट से पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छा विकल्प है। अब तक के इतिहास में यहां छात्राओं को आसानी से प्रवेश मिलता रहा है। यह कॉलेज डॉ. बीआर यूनिवर्सिटी से संबद्ध है लेकिन 2011-12 में कॉलेज ऑटोनोमस के तहत डिग्री दिलाने लगा। बीए कक्षाओं में कॉलेज अधिकतम 720 सीटों तक प्रवेश ले सकता है। यहां बीकॉम भी सेल्फ फाइनेंस के तहत किया जा सकता है।
विज्ञापन

दाऊदयाल महाविद्यालय बाईपास रोड पर विशाल भवन में संचालित है। बीएड मुद्दे को लेकर कॉलेज काफी विवादों में रहा। विवाद का कारण बनी आटोनोमस से संबंद्धता खत्म कर पुन: डॉ. बीआर यूनिवर्सिटी से कॉलेज संबद्ध होना। पुराने सत्र काफी चर्चाओं में रहे। इस कारण कॉलेज में सत्र 2013-14 में कुल 223 छात्रों ने ही बीए कक्षा में प्रवेश लिया।

एडमिशन प्रक्रिया शुरू
प्राचार्या डॉ. उन्मीत अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक पचास एडमिशन फार्म वितरित किए जा चुके हैं। अगस्त माह से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विषय हैं कॉलेज में
हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, चित्रकला, संगीत, संस्कृत, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र आदि।

कॉलेज में शिक्षकों का अभाव
हिंदी        1
गृहविज्ञान        1
संगीत        1
चित्रकला        1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें