फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कई समितियों पर डीएपी खत्म, कहीं लगी रहीं कतारें

Thu, 14 Nov 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में डीएपी की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को कई साधन सहकारी समितियों पर किसानों को डीएपी नहीं मिलने के कारण बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। कई समितियों पर खंड विकास अधिकारी तो कहीं पुलिस फोर्स ने पहुंचकर डीएपी का वितरण कराया। बृहस्पतिवार को भी कई समितियों पर डीएपी का वितरण किया गया। किसानों के द्वारा इन दिनों आलू के साथ गेहूं की फसल की बुवाई का काम किया जा रहा है। इसके लिए डीएपी की जरूरत है। जिले में 11 नवंबर को आई रैक से डीएपी सभी साधन सहकारी समिति पर पहुंच गई है। कई समितियों ने तो आने के साथ वितरण प्रारंभ कर दिया। मक्खनपुर के जाफराबाद पर बुधवार को डीएपी का वितरण किया गया। यहां किसानों की लंबी लंबी कतार लगी दिखाई दी। यहां खाद लेने पहुंचे किसान कमलेश कुमार जाफराबाद ने कहा कि जरूरत के अनुरूप डीएपी नहीं मिल पा रही है। मात्र एक दो बोरी दी जा रही है। घनश्याम ने कहा कि डीएपी की गेहूं बुवाई के लिए जरूरत है। लेकिन समिति पर सिर्फ खाना पूरी की जा रही है।सचिव अखिलेश कुमार का कहना है कि यहां आई डीएपी एवं एनपी का वितरण बिना भेदभाव के किया जा रहा है। बिल्टीगढ़ साधन सहकारी समिति पर आई 200 बोरियों का वितरण मंगलवार को कर दिया गया। इसके कारण जो किसान आए उन्हें बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

खैरगढ़ क्षेत्र की साधनपुर सहकारी समिति नंदपुर हाथवंत पर डीएपी खत्म हो जाने के कारण किसानों को यूरिया ले जाने को मजबूर हुए। जबकि डीएपी लेने को आने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। खैरगढ़ साधन सहकारी समिति पर भी बुधवार को डीएपी नहीं थी। किसान समिति पर डीएपी लेने पहुंचे तो उनको बृहस्पतिवार को और खाद के आने पर देने का आश्वासन देकर लौटा दिया। नारखी साधन सहकारी समिति पर तो डीएपी का वितरण बुधवार को नहीं किया गया। यहां बृहस्पतिवार को वितरण होने की जानकारी दी गई। जाटऊ साधन सहकारी समिति पर सचिव अंजली यादव के द्वारा बुधवार को किसानों को डीएपी का वितरण किया गया। 60 किसानों को 200 बोरी का वितरण किया।
मोहम्मदी साधन सहकारी समिति पर 96 किसानों को 125 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। यहां बीडीओ प्रेमपाल सिंह ने किसानों के बीच डीएपी का वितरण कराया गया। मोहम्मदी समिति पर मंगलवार को एसडीएम टूंडला डाॅ. गजेंद्र पाल सिंह ने वितरण कराया था।
विज्ञापन



तहसीलदार कार्यालय में किसानों को मिले टोकन
जसराना। बुधवार को साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर डीएपी के वितरण होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। किसानों की भीड़ देख सचिव ने वितरण बंद कर दिया। सचिव ने पूरे मामले से पुलिस के साथ तहसीलदार जसराना रवीस कुमार को अवगत कराया। तहसीलदार ने अपने कार्यालय बुलाकर किसानों को टोकन का वितरण कराया। इस दौरान तहसील में भी किसानों की भीड़ लगी रही। तहसीलदार रवीस कुमार ने बताया कि बुधवार को केवल अतुर्रा समिति पर डीएपी का वितरण होना था। भीड़ होने के कारण तहसील में टोकन का वितरण हुआ था।




-जिले की साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ प्राइवेट दुकानों पर भी डीएपी की उपलब्धता है। किसान समितियों पर इफ्को की डीएपी के आने के कारण अधिक भागदौड़ कर रहे हैं। इसी कारण भीड़ लगती है। किसानों को डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें