फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना हो रही मौत, प्राचार्या को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामलीला मैदान में सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान मजदूर सभा एवं अन्य कई संगठनों ने मेडिकल कॉलेज में अनियमितता व बच्चों के उपचार में लापरवाही बरतने के मामले में प्राचार्या को पद से हटाने की मांग की। धरने में शामिल विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्या पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाये।
विज्ञापन

रविवार को कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा, चाणक्य फाउंडेशन, सामाजिक परिवर्तन दल एवं नौजवान समाजसेवा सोसाएटी के पदाधिकारी रामलीला मैदान में सांकेतिक धरने पर बैठे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्या संगीता अनेजा प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहीं। चाणक्य फाउंडेशन के अखिलेश शर्मा ने कहा कि प्राचार्या संगीता के कुप्रबंधन के कारण ही मेडिकल कॉलेज में डेंगू व वायरल पीड़ित बच्चों को सही से उपचार नहीं मिला। इस कारण कई परिवारों के चिराग बुझ गये।
वहीं श्रमिक नेता रामदास मानव ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्या पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई। पिंकी चक ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्राचार्या का बचाव करने वालों के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रवीण उमराय ने कहा कि मरीजों व उनके तीमारदार को उचित उपचार व मूलभूत सुविधायें देने में अक्षम मेडिकल कॉलेज प्रशासन की खामी छिपाने को कांग्रेस व अन्य समाजसेवियों की ओर से संचालित नि:शुल्क भोजन व्यवस्था को एक जन प्रतिनिधि के इशारे पर बंद कराया गया। धरना प्रदर्शन में हाकिम सिंह निंबोरिया, छोटेलाल, ललित कुमार, यतीद्र चक, पूरन सिंह शंखवार, राजकुमार शंखवार, राजेश दिवाकर एवं टीटू जाटव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें