फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी एक्सचेंज न करने पर महिलाओं ने बैंक पर किया पथराव   

विज्ञापन
करेंसी एक्सचेंज न करने पर महिलाओं ने बैंक पर किया पथराव    - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई की मैन ब्रांच में कतार में घंटों खड़े होने के बाद भी रुपये नहीं बदले गए तो महिलाओं ने बैंक पर पथराव कर दिया। बैंक में भदगड़ मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर पथराव करने वालों को बाहर निकाला तो महिलाएं हाईवे पर पहुंच गईं और उसे जाम करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे बैंक बंद होने लगी तो लाइन में खड़ी महिलाओं में आक्रोश फैल गया, उन्होंने जंगले से बैंक के अंदर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। बैंक कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। जिस खिड़की से बैंक के अंदर पत्थर फेंके गए थे, उस वक्त वहां कोई कर्मचारी नहीं बैठा था इसलिए किसी भी कर्मचारी को कोई हानि नहीं हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाओं के बैंक परिसर के बाहर कर दिया। महिलाएं रुपये बदलवाने की मांग करते हुए हाईवे पर पहुंच गई। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा और कोतवाल दक्षिण केपी सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। हाईवे जाम करने का प्रयास कर रही महिलाओं को समझाया। महिलाओं का कहना था कि उनके यहां आटा तक के लिए पैसे नहीं है, उनके रुपये बदले जाएं। पुलिस ने बैंक बंद होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। थकहारकर महिलाएं भी वहां से चली गईं।

दबरई, एका, मक्खनपुर में भी हंगामा 
एका/मक्खनपुर। जिला मुख्यालय दबरई स्थित एसबीआई की शाखा पर कैश बदलने के लिए कतार में खड़ी भीड़ ने हंगामा कर दिया। लोग कतार में कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के आगे लग जाने का विरोध कर रहे थे। वहीं एका स्थित बैंक ऑफ इंडिया पर शाम को भीड़ ने हंगामा किया। बैंक के सामने आधा घंटे तक जाम लगा दिया। वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। नागरिकों का आरोप था कि बैंक प्रबंधक कैश चेंज नहीं कर रहे हैं। शाखा प्रबंधक का कहना था कि कैश की आपूर्ति नहीं होने के कारण दिक्कत है। मक्खनपुर स्थित एसबीआई बैंक के बाहर शाम को भीड़ ने हंगामा किया। महिलाओं व पुरुषों का आरोप था कि प्रबंधक के द्वारा अभद्रता की जा रही है। जबरन दरवाजा बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें