नेहा गेस्ट हाउस में भजन संध्या में भजन सुनातीं उमा लहरी।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड स्थित नेहा गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार रात खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें उमा लहरी और संजय मित्तल ने अपनी आवाज के जादू से लोगों को बाबा खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर कर दिया। उमा लहरी द्वारा गाये गये भजन नैनों के रास्ते प्रभु दिल में समा रहे हो... पर भक्त ताली बजाकर थिरकने लगे।
उमा लहरी ने जब बांह पकड़े सांवरिया कहीं छूट न जाए, जगमाया के इस दरिया में डूब न जाए भजन सुनाया तो महिला-पुरुषों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। संजय मित्तल द्वारा गाये गए गानों पर महिला-पुरुष सभी भक्ति में लीन होकर नाचने लगे। भजन संध्या कार्यक्रम को देखने के लिए नगर से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंचे। इस अवसर पर विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. संजीव माथुर, लवलेश मित्तल (तन्नू ), ठाकुर अश्वनी कुमार, संजय कश्यप, शेखर अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल (लाला), विष्णु अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।