फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ बैंडबाजे संग निकली श्रीमद कलश यात्रा

विज्ञापन
श्रीमद कलश यात्रा में शामिल सौभाग्यवती महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे आवास विकास कॉलोनी से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ सीओ बलदेव सिंह खंनेडा ने कलश उठाकर किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा बिजली विभाग ऑफिस के समीप से कलशों में गंगाजल भरकर मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर सम्मिलित हुईं। कथा व्यास रविनंदन मिश्रा द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 तक किया जाएगा। कलश यात्रा में परीक्षित अरविंद सेंगर, मंजू सेंगर, आयोजनकर्ता सुभाष चन्द्र सेंगर रिटायर विद्युत विभाग, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, विनोद सेंगर, अरविंद, विपिन, कुलदीप, दीपक, विनीत, नितिन, मोहित, अमित, विवेक, दिव्या, श्रुति, अनिकेत, दिव्यांश, कन्हैया, सभासद पंछी यादव, रविंद्र पाल सिंह, बाबूराम, रघुवीर सिंह, संतोष, अमित, शोभित, कमलेश के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे साथ चल रहे थे। इस अवसर पर कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य का जीवन सफल होता है और जीवन में कई खुशियां आ जाती हैं। रविवार से प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें