फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभनाथ का निर्वाणोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभनाथ का निर्वार्णोत्सव अतिशय क्षेत्र मरसलगंज में जैनाचार्य विवेक सागर महाराज के सानिध्य में उल्लास पूर्वक मनाया गया। भगवान का सामूहिक पूजन कर निर्वाण लाडू श्रद्घालुओं ने विधि-विधान के साथ चढ़ाया। टूंडला, फिरोजाबाद, एटा, दिल्ली सहित दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्घालु पहुंचे। जनपद के अन्य जैन मंदिरों में भी विधिविधान से लाडू महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

मरसलगंज में सुबह भगवान आदिनाथ का विधान आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ललितेश जैन और चित्रानावरण साहस कुमार जैन ने किया। ध्वजारोहण मनोज जैन आगरा ने किया। शांतिधारा का सौभाग्य संत कुमार जैन को मिला। दोपहर में विधिविधान से लाडू चढ़ाया गया। पहला लाडू मुकेश जैन, सुधीर जैन ने चढ़ाया।
इसके बाद श्रद्घालुओं ने श्रीजी के समक्ष सामूहिक लाडू चढ़ाया। इस दौरान बलवीर जैन, सुरेश जैन, नवीन जैन, वीरेंद्र जैन सहित आदि उपस्थित रहे। शहर के अट्टावाला जैन मंदिर में लाडू महोत्सव मनाया गया। तीनों वेदियों में अभिषेक पूजन किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य कुलदीप मित्तल, दीपक जैन व वाचन का रोहन जैन को मिला। निर्वाण कांड का वाचन कर लाडू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय जैन घंटू, राकेश जैन, आलोक राजा, दिनेश जैन दुर्गेश, अरविंद मित्तल, विष्णु जैन, विकास जैन एडवोकेट, संजय जैन सुहाग, अनिल चीची, मुकेश जैन, आकाश, मनोज आदि उपस्थित रहे।
खैरगढ़ में भी चढ़ाया निर्वाण लाडू
खैरगढ़। कस्बा के दिगंबर जैन मंदिर पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का निर्वार्णोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर भगवान ऋषभदेव के निर्वाण उत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर अखिलेश जैन, गौरव जैन, मुकेश जैन, अनिल जैन, यशवर्धन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें