फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हंगामा, तीमारदारों को पीटा

Tue, 18 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
महिला की मौत पर हंगामा, तीमारदारों को पीटा - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत पर प्राइवेट हास्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा करने वाले तीमारदारों की हास्पिटल के स्टाफ ने पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कर्मचारी और चिकित्सक हास्पिटल छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


मैनपुरी के ओछा थाना क्षेत्र के गांव नगला माज निवासी हीरालाल कुशवाह ने तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी ललिता को नगला बरी स्थित लक्ष्मी फाउंडेशन हास्पिटल में भर्ती कराया था। ललिता के पेट में दर्द रहने की शिकायत थी। हीरालाल ने बताया कि इस बीच चिकित्सक ने उससे विभिन्न जांच और उपचार के नाम पर करीब दो लाख रुपये लिए। मंगलवार शाम को ललिता की हालत बिगड़ी तो चिकित्सक ने उसको आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा लाने से पहले परिवारीजन ललिता को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उसको मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। वह शव को लेकर हास्पिटल पहुंच गए। चिकित्सक की लापरवाही से ललिता की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि  हास्पिटल पर काम करने वाले कर्मचारियाें ने उनको पीटा था। वह अस्पताल में रखे शव को भी सड़क पर फेंकने के लिए प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हास्पिटल के कर्मचारी वहां से भाग गए। आक्रोशित लोगों को समझाते हुए पुलिस ने ललिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें