फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मोबाइल छीनने वाले युवक को दबोचा,पिटाई करके पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
नगला करन सिंह रोड पर महिला से मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी युवक की पिटाई करती लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार को पैदल जा रही दो महिलाओं से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोटला रोड की ओर मंगलवार दोपहर दो महिलाएं पैदल कोटला चुंगी चौराहे की ओर जा रही थी। एक महिला मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। तभी अपाचे बाइक सवार एक युवक महिलाओं के करीब से निकला और महिला का मोबाइल छीन लिया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के दुकानदारों ने मोबाइल छीनने वाले युवक को पकड़ लिय और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को कोटला रोड पुलिस चौकी को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसे कोई मामला है तो मामले की जांचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें