फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मिली बालिका को शिशु गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला क्षेत्र में एक मंदिर के पास मिली नवजात बालिका को पुलिस ने चाइल्डलाइन को सौंपा दिया। चाइल्ड लाइन ने बालिका को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद मेडिकल कराकर बालिका को उसे पालन पोषण के लिए आगरा के शिशु गृह के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन द्वारा रविवार को टूंडला क्षेत्र में मिली बालिका को बाल कल्याण के समक्ष सोमवार को प्रस्तुत किया गया। समिति ने उसका नामकरण करते हुए किरन रखा। यह रविवार को टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद में मंदिर में पीआरडी जवान को मिली थी। शिशु के सर्वोत्तम हित के लिए उसे अग्रिम आदेशों तक आगरा के शिशु गृह भेजने का आदेश जारी किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. अमित गोयल, सदस्य जफर आलम, संगीता पांडेय, कुमुद शर्मा, जगजीवनराम शर्मा मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. जफर आलम ने कहा कि बच्चों के किसी स्थान पर मिलने पर तमाम लोग उसे पालने को आगे आ जाते हैं। मगर कानून के अनुसार ऐसे बच्चों को कानूनी रूप से लिखा-पढ़ी के बाद गोद दिया जाए। यह उस बच्चे के भविष्य को लेकर नियम होता है लेकिन कानूनी रूप से बच्चों को ग्रहण करने में लोग पीछे हट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें